JharkhandRanchi

क्योंझर, मयूरभंज एवं जाजपुर जिले के प्रतिनिधिमंडल ने की आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

Ranchi: रांची स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में ओडिशा के क्योंझर, मयूरभंज एवं जाजपुर जिला के प्रतिनिधिमंडल ने आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से रविवार को मुलाकात की. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आबादी अनुसार भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर मंथन किया.

ज्ञात हो कि ओडिशा में फरवरी 2022 में पंचायत चुनाव तय है. सरकार ने ओबीसी के लिए आरक्षित कोटा नगण्य कर दिया है, जो कि पिछले चुनाव तक लागू था. इसे लेकर वहां के पिछड़ों में नाराजगी है.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मंडल कमीशन की अनुशंसा तथा राज्य में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या को देखते हुए केंद्र सरकार से प्रारंभ से ही पिछड़े वर्ग को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित किया है. ऐसे में ओडिशा सरकार द्वारा ऐसा निर्णय आना समझ से परे है. यह संविधान एवं मंडल कमीशन की अनुशंसा के आत्मा के विरुद्ध है.

इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने ओडिशा में पिछड़ों की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति का भी जायजा लिया.संगठन विस्तार को लेकर भी मंथन किया. साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि आजसू पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दे पर हमेशा से मुखर रही है और पिछड़ों को उनका हक एवं अधिकार दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है. साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विषय पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर पिछड़ों को आबादी अनुसार, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग करेंगे.

Related Articles

Back to top button