Corona_UpdatesJharkhandRanchi

मंत्री बन्ना ने कोरोना के नये वेरिएंट के खतरे पर जताई चिंता, कहा- इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगे रोक

Ranchi. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को अपील की है कि नए वेरिएंट के देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई जाए. कोरोना के दूसरे वेव को हमने देखा है. उसके प्रभाव से हम सब वाकिफ हैं. इसलिए जरूरत है कि इस नए वेब को समय से पहले रोक दी जाए. दूसरे वेव में डेल्टा समेत चार वेरिएंट ने तबाही मचाई थी. इस बार कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को देश में आने से रोकना होगा.

इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा जलापूर्ति को लेकर झूठ बोल रही हैं मुखिया जी, चार दिनों के बाद भी नहीं हुआ उनका ‘कल’

पीड़ित देशों की फ्लाइट हो स्थगित

बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिन देशों में नए वेरिएंट पाए गए हैं, उन देशों से उड़ान पर रोक लगनी चाहिए. पीएम को कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से निपटने के लिए अभी से ही रणनीति बनानी चाहिए. पूरे देश में समन्वय स्थापित करते हुए इसके लिए तैयारी की जानी चाहिए.

पीएम मोदी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार पहले ही चौकस रहें. स्वास्थ्य विभाग ऐसा है जहां राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन पीएम ने खुद इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया. जब देश में लोग मर रहे थे, पीएम लोगों को कहते हैं कि आपदा को अवसर में बदलें. अवसर को उत्सव में. जिनके घर में लोग कोरोना से मर गए हैं, उनके घर के लोग कैसे उत्सव मना सकते हैं?

इसे भी पढ़ें :  राम मंदिर कमेटी ने पेश किया दो साल के कार्यों का लेखाजोखा, कोरोना काल में सहयोग के लिए जताया आभार

बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में कोरोना वैक्सिंग अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. त्योहारों को लेकर थोड़ी रफ्तार में कमी आई थी लेकिन अब तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं. कोरोना रिकवरी दर भी राज्य में 99% के करीब है लेकिन अभी भी हमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
विभाग को निर्देश दिया गया है कि ट्रेनों और घरेलू उड़ानों से आने वाले लोगों के जांच के लिए विशेष तैयारी की जाए. राज्य सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर इस स्थिति को लेकर समीक्षा करेगी.

Related Articles

Back to top button