Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : देह व्यापार के संदेह में पुलिस ने दो युवक, युवती और होटल संचालक को हिरासत में लिया

Dhanbad : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार पोस्ट ऑफिस के समीप जिस्मफरोशी की खबर पाकर पुलिस ने सोमवार की सुबह कमल होटल में छापेमारी कर होटल संचालक के साथ दो युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस संबंध में मीडिया को कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया है.

पुलिस को होटल में देह व्यापार की सूचना लगातार मिल रही थी. पुलिस की नजर इस होटल पर थी. सोमवार की सुबह दो युवक के साथ दो युवती होटल पहुंची. सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की.

पुलिस को देखकर एक युवती भागने में कामयाब रही. पुलिस दो युवक, एक युवती और होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:धनबाद : तेतुलमुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व की लड़ाई के लिए बमबाजी, चार लोग जख्मी

मैथन का मेधा होटल भी चर्चा में

मैथन संजय चौक के नजदीक स्थित मेधा होटल की चर्चा खूब हो चली है. निरसा, मैथन, चिरकुंडा के स्थानीय लोगों के साथ धनबाद, झरिया और सिंदरी के बुद्धिजीवियों के जुबां पर आज दिन भर चर्चा थी कि मेधा होटल का आलम बैंक मोड़ के कमल होटल जैसा ही है.

दबंग सिंह जी के इस होटल में कोरोना काल के दो सालों में शायद ही ऐसा दिन रहा होगा जब यहां लड़के-लड़कियों का आना-जाना नहीं हुआ हो.

इसे भी पढ़ें:नियुक्ति नियमावली के नये प्रावधान पर भड़की भाजपा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा- मूलवासी और आदिवासियों के सपनों को तोड़ रही सरकार

Related Articles

Back to top button