
Dhanbad: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी ठेकेदार पप्पू सिंह की पत्नी अर्चना सिंह के अपहरण कांड में जोड़ापोखर थाना पुलिस ने अपहरणकर्ता व कई आपराधिक मामले के आरोपित नरेश गहलौत उर्फ नरेश माली को राजस्थान के जेलोड़ गांव में स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर सोमवार को गिरफ्तार किया.
छह माह बाद अर्चना के अपहरणकर्ता के पकड़े जाने के बाद जोड़ापोखर थाना पुलिस ने राहत की सांस ली है. आरोपित को धनबाद लाने में जोड़ापोखर पुलिस जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें:राज्य सरकार के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी भाजपाः दीपक प्रकाश
कांड के अनुसंधानकर्ता जोड़ापोखर थाना के पुलिस अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि 12 अप्रैल को अर्चना सिंह के अपहरण होने का मामला उनके पति सुजीत सिंह ने जोड़ापोखर थाना में दर्ज कराया था. घटना के दो महीने बाद ही अर्चना को जोधपुर जिला के बालेश्वर थाना अंतर्गत भाड़े के घर से बरामद किया था.
अर्चना अभी जामाडोबा अपने घर में पति के साथ है. महिला का अपहरणकर्ता नरेश गहलोत उर्फ नरेश माली उस वक्त फरार हो गया था. दूसरी बार पुलिस ने जाल बिछाकर सोमवार को उसे गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें:धनबाद : तेतुलमुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व की लड़ाई के लिए बमबाजी, चार लोग जख्मी
दूसरी ओर गिरफ्तार नरेश ने कांड के अनुसंधानकर्ता शिव कुमार को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए अर्चना से प्रेम हुआ था. उसके बुलावे पर जामाडोबा कोआपरेटिव कॉलोनी गए थे.
वहां से अर्चना को कार में अपने साथ लेकर जोधपुर चले आए थे. शिव कुमार ने बताया कि नरेश बालेश्वर थाना क्षेत्र में कई मामले का आरोपित रह चुका है.
इसे भी पढ़ें:बिहार-झारखंड में कंस्ट्रक्शन का काम करनेवाली कंपनी एसएसआरएस पर ईडी की कार्रवाई, कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी




