
Patna : बिहार-झारखंड में कंस्ट्रक्शन का काम करनेवालेr कंपनी एसएसआरएस पर ईडी करवाई कर रही है. कंपनी पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है. इसी को लेकर कंपनी के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार मोहनियां- नौबतपुर, रूनीसैदपुर- दिवासा पर चल रहे सड़क निर्माण का काम भी इसी कंपनी ने किया है. वहीं मुंगेर-भागलपुर और छपरा-गोपालगंज सड़क निर्माण पर एसएसआरएस इंगिकॉन कंपनी काम करने वाली है. इस कंपनी के झारखंड में भी कई ठिकाने हैं.
मिली जानकारी के अनुसार रांची के अरगोड़ा, वसुंधरा इन्क्लेव, बसंती रेसिडेंसी में ईडी आवास और ऑफिस में छापेमारी कर रही है. कंपनी के कई ठिकानों पर एक साथ करवाई हो रही है.
इसे भी पढ़ें:कोडरमा : बीजेपी में जाने के बाद पहली बार जयनगर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कहा- झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग




