
Deoghar : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर देवघर में फलों का बाजार सजना प्रारंभ हो गया है. छोटे व्यवसायियों से लेकर बड़े व्यापारियों तक छठ पूजा का बाजार बेहतर होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं. फल व्यवसायियों की तैयारी भी संभावनाओं के अनुसार की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद में पत्नी ने शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटा
खुदरा बिक्री के लिए बाजारों में फल जाना प्रारंभ हो गया है. मांग के अनुसार फल की आयात भी बढ़ा दी गई है. विक्रेताओं ने बताया कि प्रतिदिन फिलहाल 10 से 12 ट्रक केला एवं अन्य फल मंगाए जा रहे हैं. इसी प्रकार अर्घ्य के लिए नारियल एवं पूजा सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं.
छठ पर्व के कारण फलों की मांग काफी बढ़ गई है. ऐसे में एक दो-दिन के भीतर फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं. मौजूदा समय में छठ पर्व के कारण फलों की कीमत पिछले हफ्ते की अपेक्षा बहुत ज्यादा बढ़ गई है. बाजार में फलों के खुदरा कारोबारियों के मुताबिक फलों की मांग भी कई गुना बढ़ जाने के कारण आपूर्ति कर पाना मुश्किल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : विधायक ने काली मंदिर में मत्था टेका, ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं




