Deoghar

देवघर : जिला खनन टास्क फोर्स ने बालू घाटों पर की छापेमारी, सात ट्रैक्टर जब्त

Deoghar : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में जसीडीह थाना अंतर्गत विभिन्न बालू घाटों का औचक निरीक्षण कर अवैध बालू उठाव को लेकर छापेमारी की. इस दौरान जसीडीह अंतर्गत खिरौनंदा बालू घाटों पर छापेमारी कर सात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया.

इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि सुबह 5 बजे से विभिन्न बालू घाटों में जांच के क्रम में पाया गया कि इन सभी के पास बालू उठाव से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं हैं. इन सभी लोगों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू की जायेगी.

ज्ञात हो कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला खनन पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों के साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जाय.

 

इसे भी पढ़ें : JPSC : जनवरी 2022 में होगी 7वीं से 10वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा

 

Related Articles

Back to top button