DhanbadJharkhand

धनबाद : गायब मार्बल व्यवसायी को सुरक्षित लाया गया वापस, अपहरण की थी आशंका

Dhanbad : जिले के प्रतिष्ठित मार्बल व्यवसायी घनश्याम मित्तल 26 अक्टूबर की रात अचानक ने गायब हो गए थे.जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है. घनश्याम मित्तल को धनबाद पुलिस कोलकाता से सुरक्षित वापस ले आई है. वो 26 अक्टूबर को अचानक गायब हो गये थे. जिसके बाद परिजनों को अपहरण की आशंका थी. जांच में व्यवसायी का अंतिम लोकेशन धनबाद स्टेशन ट्रेस किया गया था. जांच में पुलिस को पता चला की व्यवसायी कोलकाता में है. जिसके बाद धनबाद पुलिस ने व्यवसायी को कोलकाता से वापस लाने में सफल रही.

26 अक्टूबर को मार्बल व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान को बंद कर कर्मचारी के साथ आ रहे थे. अपने कर्मचारी को दुकान का चाभी सौंपते हुए घर जाने के लिये कह निकल गए थे. साथ ही यह भी कहा कि अगर लौटने में देर हो जाय तो पुलिस को खबर दे देना.

इसे भी पढ़ें:BREAKING : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में जमानत

मामले में व्यवसायी घनश्याम मित्तल ने कहा कि अचानक से वह ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से कोलकाता आ गए. उनका मन भटक रहा था. वह कुछ समझ नहीं पा रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हालांकि व्यव्सायी के सुरक्षित मिलने से परिजन खुश है।पुलिस व्यव्सायी से गयाब होने के कारण का पता लगाने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के 21 प्रखंडों में नये बीडीओ की पोस्टिंग

Related Articles

Back to top button