
Ranchi: धनबाद के गोविंदपुर से साहेबगंज सड़क को पीपीपी मोड या इपीसी मोड पर विकसित किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग द्वारा फिलहाल इस सड़क को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड व अन्य मोड (इंजीनियरिंग प्रोक्यूरमेंट एंड कंसल्टेंशन) पर चार लेन करने के लिए विचार चल रहा है.
इंजीनियरों के अनुसार वर्तमान में पीपीपी मोड पर विकास करने के लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट एवं वित्तीय मॉडलिंग के लिए परामर्शी का चयन किया जा रहा है. यह प्रयास हो रहा है कि इस सड़क को जल्द ही इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर के रूप में डेवलप करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाये.
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़क को फोर लेन करने का निर्देश दिया है. 2011 में गोविंदपुर-जामताड़ा,-दुमका-साहेबगंज सड़क को एडीबी के पैसे से दो लेन बनाया गया था. इसमें लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गयी थी. 311 किमी लंबी यह सड़क अब फोरलेन हुई तो पूरे इलाके का विकास और हो सकेगा.
वर्तमान में 279 किमी लंबाई तक यह सड़क 30 मीटर चौड़ी है, वहीं 31 किमी, गोविंदपुर-जामताड़ा-दुमका एवं बोरिया बाइपास मे 45 किमी सड़क चौड़ी है. इस चौड़ाई को और बढ़ाया जायेगा, जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – पत्नी के सामने साली से ही रचा ली शादी, कार्यक्रम में मौजूद थे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी




