Uncategorized

भारत की एनएसजी सदस्यता के खिलाफ शरीफ ने 17 देशों को पत्र लिखा था : अजीज

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता मिलने से रोकने के लिए गहन कूटनीतिक प्रयास किया था। यहां तक कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसके लिए 17 प्रधानमंत्रियों को निजी तौर पर पत्र भी लिखा था। पाकिस्तान के विदेशी मामलों के शीर्ष सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को यह कहा। अजीज ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय में मीडिया से कहा, “प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस मामले में विभिन्न देशों के 17 प्रधानमंत्रियों को निजी तौर पर पत्र भी लिखे थे, जो कि रिकॉर्ड में है।”

पिछले सप्ताह भारत एनएसजी की सदस्यता हासिल करने में नाकाम रहा था। चीन के नेतृत्व में कई सदस्य देशों ने एनएसजी में प्रवेश के लिए परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) की शर्त पूरी करने पर जोर दिया था।

अजीज का यह बयान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया के बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अन्य देशों का समर्थन मांग रहा है। उन्होंने साथ ही भारत के खिलाफ पाकिस्तान की गुटबाजी के दावों का खंडन भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button