नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि संसद बाधित करना और बहस नहीं चलने देना लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए एक बुरा संकेत है। मोदी ने टाइम्स नाउ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “यहां कई सारी समस्याएं हैं, जिससे मैं भी सहमत हूं.. चाहे आप मुझ पर दोष दें या अन्य को, मैं इसे फैसले के लिए लोगों पर छोड़ता हूं।”
संसद में बहस की वकालत करते हुए उन्होंने कहा, “बुरा पक्ष यह है कि वे बहस से भाग रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर मुद्दा है। संसद बहस के लिए है और किसी का विरोध प्रकट करने के लिए है। संसद की इस भावना को बचाने की उन सबकी जिम्मेदारी है, जो लोकतंत्र का समर्थन करते हैं।”
“मैं विपक्षी नेताओं से निजी तौर पर मिलकर बात करता हूं और हमारी सरकार के महत्वपूर्ण लोग भी विपक्ष से बात करते हैं।”
मोदी ने कहा कि समूचा विपक्ष संसद में परेशानी खड़ी नहीं कर रहा और ऐसी भी कुछ पार्टियां हैं, जो प्रमुख मुद्दों पर सरकार के साथ खड़ी हैं।
कांग्रेस को निशाना बनाते हुए बिना उसका नाम लिए मोदी ने कहा कि ‘एक पार्टी’ है, जो ‘समस्या’ खड़ी कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर ‘2040’ में विपक्ष में रहती है तो वह ऐसे पेश नहीं आएगी, जैसे 2009-10 में आई थी।




