Uncategorized

बाक्साइट व्यवसायी को रांची में मारी गोली, स्थिति नाजुक

रांची: लोहरदगा के खनन व्यवसायी को रांची के रातू रोड इलाके में गोली मारकर घायल कर दिया गया है। अस्पताल में उक्त व्यवसायी की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में शाम सात बजे से आठ बजे के बीच की बतायी जा रही है। घायल की पहचान बाक्साइट व्यवसायी ज्ञान चंद प्रसाद अग्रवाल के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि व्यवसायी रांची में अपने व्यवसाय का काम देख रहे चाटर्ड अकाउंटेंट से मुलाकात कर वापस लोहरदगा लौटने वाले थे। इसी बीच उनका पीछा कर रहे अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल अवस्था में पहले उन्हें बरियातु स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को रातू रोड स्थित ग्लेक्सिया मॉल के निकट अंजाम दिया गया है। पुलिस के लिए यह घटना बड़ी चुनौती है। रांची पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि पुलिस सूत्रों ने कहा है कि मामला रंगदारी मांगने का भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button