Uncategorized

ऐसे सहेजकर रखें शादी के परिधान

नई दिल्ली : शादी से पूर्व परिधान चुनने में बहुत समय दिया जाता है, लेकिन समारोह होते ही परिधान अनदेखी का शिकार होने लगते हैं। एक विशेषज्ञ का कहना है कि शादी समारोह के बाद लिबास ड्राई क्लीनिंग के लिए जरूर दें और उसे मलमल के कपड़े में सहेज कर रखें। डिजाइनर ललित डालमिया ने वैवाहिक पोशाक को सहेजने के कुछ सुझाव दिए हैं:

-अपने शादी के परिधान को ऐसी जगह कभी न रखें, जहां तापमान या आद्र्रता बदलती रहती हो।

-इसे गर्द व रोशनी से बचाने के लिए मलमल के कपड़े में लपेट कर रखें।

-लिबास को बाहर खूंटे पर लटकाने की बजाय अलमारी के अंदर हैंगर में लटकाएं। इस तरह आप कपड़े के लुक को खराब होने से बचा सकते हैं।

-समारोह में पहनने के तुरंत बाद पोशाक ड्राई क्लीनिंग के लिए दे दें, ताकि उस पर दाग-धब्बे न पड़े और उसकी रंगत खराब न हो।

-सफर के दौरान अपने वैवाहिक परिधान के अहम हिस्सों को एसिड-फ्री व रंग न छोड़ने वाले टिश्यू से कवर करें। आप परिधान की तह के बीच में टिश्यू पेपर लगा सकते हैं, जिससे उसमें सिलवटें न पड़ें।

-पोशाक को एसिड फ्री व सहेजने के लिहाज से उचित बक्से या पेटी में रखने से पूर्व इस काम में विशेषज्ञ व्यक्ति की मदद जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button