Crime NewsJharkhandRanchi

भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या में हाथ होने से पीएलएफआइ ने किया इनकार

 प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिनेश गोप ने कहा- संगठन को बदनाम करने की साजिश की जा रही

Ranchi: रांची के ओरमांझी में भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या मामले में नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वारदात में संगठन का हाथ नहीं है.
पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है की पीएलएफआई को बदनाम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत की केंद्र से अपील, उग्रवाद प्रभावित जिलों के लिये बनाये रखें आर्थिक सहयोग

पीएलएफआई के विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या में पीएलएफआई के शूटर का हाथ नही है और समाचार पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि हत्या में पीएलएफआई का हाथ है.
22 सितंबर की शाम ओरमांझी स्थित एक होटल में बैठकर चाय पी रहे भाजपा नेता जीतराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. गोली उनके सिर में मारी गई, जो कि सिर से पार कर पास में ही बैठे होटल संचालक राजकिशोर साहू के हाथ में जा लगी. मृतक की पत्नी ने मनोज मुंडा एवं दो अज्ञात के खिलाफ ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को इससे संबंधित अहम सुराग हाथ लगे हैं. केस की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार मनोज मुंडा का पीएलएफआइ नक्सली संगठन से रिश्ता रहा है. हत्या के लिए उसने पीएलएफआइ संगठन से मदद मांगी. इसके बाद नक्सली संगठन ने हत्या के लिए शूटर भेज कर हत्या करा दी थी.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में लालू प्रसाद से मिले हेमंत सोरेन, झारखंड के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Related Articles

Back to top button