JharkhandLead NewsRanchi

30 को होगी हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक, हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

Ranchi : राज्य मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 30 सितंबर (गुरुवार) को बुलायी गयी है. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन सभागार में शाम चार बजे से प्रारंभ होगी. बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं.

बैठक में नियोजन नीति, राजधानी के कांटा टोली फ्लाईओवर निर्माण के रिवाइज इस्टीमेट की स्वीकृति, मंत्रियों के बंगला निर्माण सहित अन्य सड़क-पुल निर्माण को स्वीकृति दी जा सकती है. बैठक के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : करीम सीटी शिक्षा संकाय में सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला का समापन

Related Articles

Back to top button