
New Delhi : गुजरात में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. जानकारी के मुताबिक 20 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. बता दें कि नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहले ही शपथ ले चुके हैं. इसके अलावा गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी.
इसे भी पढ़ें :स्वर्णरेखा-खरकई उफनीं, जमशेदपुर और आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा, केंद्रीय जल आयोग ने जारी की चेतावनी
लाइव अपडेट
01:48 PM, 16-Sep-2021 अब तक गुजरात के इन मंत्रियों ने ली शपथ
1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
2. इसे भी पढ़ें :
01:45 PM, 16-Sep-2021 उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई समेत पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ भाजपा नेता उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई, किरीट राणा, गणेश पटेल, प्रदीप परमार ने भी राज्यपाल के समक्ष एक साथ शपथ ले ली है.
01:39 PM, 16-Sep-2021 राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी समेत पांच मंत्रियों ने ली शपथ गुजरात में पूर्व स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णश कुमार मोदी, राघव पटेल ने राज्यपाल के समक्ष शपथ ले ली है.
01:34 PM, 16-Sep-2021 गुजरात विधानसभा स्पीकर का इस्तीफा शपथग्रहण समारोह से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
01:11 PM, 16-Sep-2021 गुजरात कैबिनेट विस्तार Live: अब तक कुल 15 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए किन नेताओं को मिली जगह गुजरात में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है.
बता दें कि नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहले ही शपथ ले चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :बिष्टूपुर रामदास भट्टा में लगे मेगा कैंप में 98 की हुई जांच, 12 का होगा ऑपरेशन




