Uncategorized

रांची : सनातन कहे जाने पर सरना समाज ने निकाली रैली, पुलिस ने रोका

Ranchi: राजधानी में आदिवासी सरना महासभा के लोग रैली के लिए बड़ी संख्या में मोरहाबादी मैदान में इक्ट्ठा हुए. सरना समाज के लोग वनवासी कल्याण केंद्र के आश्रम का घेराव करने के लिए मोरहाबादी से निकल और राजभवन के पास पहुंचे. इस रैली को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण है और की जगहों पर जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें – मुख्य सचिव राजबाला मुश्किल में, आधार से राशन कार्ड जोड़ने का आदेश मामले में UIDAI ने दिया जांच कर कार्रवाई का निर्देश 

सरना समाज में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी

दरअसल आदिवासी सरना महासभा एवं आदिवासी संगठनों के द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहे जाने के साथ ही वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा सरना सनातन एक है, ऐसा कहे जाने पर सरना समाज के लोगों में काफी आक्रोश है. इसी के विरोध में आज रैली निकाली गयी है. वहीं इस रैली के मद्देनजर हर जगह पर भारी संख्या में पुलिस तैनात किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें – सीएम सर ने सच कहा, मीडिया का काम सत्य को प्रकाश में लाने का है, सत्य के लिए देखें दो वीडियो

इस रैली में आदिवासी महासभा मांझी परगना साल की डोकरी सोहर पड़हा समिति, राजी पड़हा प्राथना सभा, जय आदिवासी महासभा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी जल परिषद के अलावा सरना समिति शामिल है.

देखें वीडियो 

IFrame

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button