Lead NewsNationalNEWS

Ind vs Eng 5th Test: हर हाल में जीत चाहेगा मेजबान, जानें-दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

New Delhi: भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का फायनल व अंतिम मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आज से खेला जायेगा. भारतीय टीम के मुख्य कोच समेत चार सपोर्ट स्टाफ कोरोना की चपेट में हैं. इसके बाद भी भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं. मेजबान इंग्लैंड के लिये यह मुकाबला हार टालने वाला है. भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. इंग्लैंड हर स्थिति में इस मुकाबले में जीत चाहेगा, ताकि सीरीज ड्रा हो सके. यदि भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो कप्तान कोहली के लिये बड़ी उपलब्धि होगी. आस्ट्रेलिया व इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हो जायेंगे.

 

हालांकि, भारतीय कप्तान विजयी टीम में बदलाव की इच्छा नहीं रखते हैं, इसके बावजूद इस मुकाबले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. मुहम्मद सिराज की जगह मुहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है, जबकि अजिंक्य रहाणे के पास अपनी खोई लय हासिल करने का आखिरी मौका होगा. माना जा रहा था कि मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है. हालांकि अधिक उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को ही मौका मिले. इधर, ऑफ स्पिनर आर अश्विन को भी मौका मिल सकता है. रविंद्र जडेजा ने पिछले मुकाबले में बल्ले से निराश किया है, संभावित है कि जडेजा की जगह अश्विन को मौका मिले.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और अश्विन व जडेजा में से एक.

इसे भी पढ़ेंःGood News: कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद मौत की आशंका में 97.5 फीसदी कमी

वहीं, अगर बात मेजबान इंग्लैंड की करें तो ये मुकाबले इंग्लिश टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम 1-2 से पिछड़ गई है. यही कारण है कि इंग्लैंड की टीम जीत से कम कुछ नहीं चाहेगी, क्योंकि अगर टीम मुकाबला हारती है तो सीरीज 1-3 से गंवा देगी और अगर मुकाबला ड्रा भी होता है तो भी भारत 2-1 से ये सीरीज अपने नाम कर लेगा. ऐसे में इंग्लैंड अपनी बेस्ट इलेवन उतारने की कोशिश करेगा और किसी भी खिलाड़ी को आराम नहीं दिया जाएगा. हालांकि, जानी बेयरेस्टो की जगह जोस बटलर को मौका मिलेगा और क्रेग ओवर्टन की जगह मार्क वुड वापसी करते नजर आएंगे.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, ओली रोबिन्सन, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.

Related Articles

Back to top button