JharkhandRanchiTOP SLIDER

रूपा तिर्की की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद CBI की टीम पहुंची साहेबगंज

Ranchi : झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले की जांच सीबीआई पटना की टीम आज पटना से साहेबगंज पहुंची है. सीबीआई की टीम साहिबगंज एसपी से मुलाकात करेगी.इसके बाद रूपा तिर्की आत्महत्या केस को हैंडओवर लेगी. सीबीआइ मामले को हेंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच शुरू करेगी.

सीबीआई की टीम आज उस जगह भी जायेगी जहां रूपा तिर्की की मौत हुई थी. जानकारी हो कि साहिबगंज में महिला दारोगा रूपा तिर्की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में सीबीआइ की पटना स्थित विशेष अपराध ब्यूरो शाखा ने सात सितंबर को दर्ज किया था.

इसे भी पढ़ें :राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स को फीस में 25 फीसदी की मिल सकती है छूट, विभाग ने भेजा पत्र

डीएसपी पी. गैरोला कर रहे हैं कांड का अनुसंधान

सीबीआइ ने राजमहल के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार के बयान पर साहिबगंज के बोरियो थाने में दारोगा शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध खुदकुशी के लिए प्रेरित करने से संबंधित धारा में दर्ज हुई प्राथमिकी को टेकओवर किया है. अब इस पूरे कांड का अनुसंधान सीबीआइ की पटना स्थित विशेष अपराध ब्यूरो शाखा के डीएसपी पी. गैरोला कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News: मेयर आशा लकड़ा के बयान से भड़के निगम के अधिकारी-कर्मी, हड़ताल, काम के लिए आए लोग निराश

क्या है मामला

3 मई 2021 को साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का शव उनके सरकारी आवास में पंखे से झूलते हुआ मिला था . पहले बताया गया कि उसने खुदकुशी कर ली है, लेकिन बाद में कहा जाने लगा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है.

इस मामले को लेकर बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता और नेताओं ने भी झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी. उस याचिका के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर भी आरोप लगाया गया था. इस मामले में उनकी संलिप्तता की भी जांच की मांग की गई है.

 

पिता ने हत्या की आशंका जताई थी

वहीं, रूपा के पिता देवानंद उरांव ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका दायर कर कहा था कि उनकी पुत्री रूपा तिर्की की हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ से जांच का आग्रह किया था. हाई कोर्ट ने एक सितंबर को ही सीबीआइ को आदेश दिया था

इसे भी पढ़ें :पटना में शराब पीकर हंगामा कर रहे भाजपा नेता को भेजा जेल 

Related Articles

Back to top button