
New Delhi: केरल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर से होने वाली 11वीं की फिजिकल परीक्षा पर अंतरिम रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केरल में हर दिन औसतन 35,000 के करीब कोरोना केस आ रहे हैं. ऐसे में बच्चों को एक्सपोज होने के लिए छोड़ा नहीं जा सकता है. मामले की अगली सुनवाई 13 सिंतबर को होगी.
बता दें कि देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आज भी 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा बुरी स्थितित केरल की है जहां पर लगातर मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में 32 हजार से ज्यादा मामले आए हैं.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बेंगलुरु के कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट, 31 स्टूडेंट निकले पॉजिटिव, परिसर हुआ सील
इसी बीच एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि केरल में पॉजिटिविटी दर में भी कोई सुधार नहीं है.
उन्होंने कहा कि ये कहना मुश्किल है कि कोरोना की तीसरी लहर है लेकिन ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के जरिए ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :Indian Railways : अब रेलकर्मियों को वर्दी में आना होगा, वर्ना यूनिफॉर्म अलाउंस हो जाएगा बंद




