
Jamshedpur : मुसाबनी थाना क्षेत्र के बलियागोड़ा स्थित एक घर से विश्वनाथ मांझी नामक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि विश्वनाथ मांझी अपने घर में अकेले रहता था. उसका परिवार जमशेदपुर में रहता है. विश्वनाथ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बुधवार को आस-पड़ोस के लोगों को जब उसके घर से बदबू आनेलगी तब लोगों को शंका हुई. उसके बाद इसकी जानकारी थाने पर जाकर दी.
इसे भी पढ़ें :कच्ची घानी तेल के नाम पर ग्राहकों की आंखों में धूल झोंक रहीं बड़ी कंपनियां
थाना प्रभारी संजीव कुमार झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दरवाजा खोलने पर उस व्यक्ति की सड़ी-गली लाश को देखा गया.
पुलिस ने उसके परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन के खाते से रुपये उड़ानेवाला जामताड़ा का सीताराम मंडल फिर गिरफ्तार




