JharkhandPalamu

पलामू में ट्रक-बाइक की टक्कर में बीएसएफ के जवान की मौत

Palamu: डालटनगंज-औरंगाबाद एनएच 98 पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास गुरूवार की रात ट्रक-बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार बीएसएफ जवान की मौत हो गयी. जवान की पहचान छठु यादव (41) के रूप में हुई है. वे छतरपुर थाना क्षेत्र के गुरदी गांव के रहने वाले ललू यादव के पुत्र थे. छतरपुर स्थित अपने गांव से मेदिनीनगर के बैरिया में बनाए दूसरे आवास पर आ रहे थे. इसी बीच हादसा हुआ. शुक्रवार के पूर्वाहन में छठु यादव के शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: एक्सीडेंट का क्लेम नहीं देने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

जानकारी के मुताबिक छठु यादव गुरुवार की रात गुरदी गांव से मेदिनीनगर के बैरिया अपने घर पल्सर मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी बीच रात करीब साढ़े आठ बजे एनएच 98 पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया. इससे बीएसएफ जवान के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. किसी व्यक्ति ने मृतक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी.

बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत छठु की ड्यूटी असम में बंग्लादेश बॉर्डर पर स्थित ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैम्प में थी. 10 दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे. वर्ष 2002 में बीएसएफ की नौकरी जॉइन करने वाले छठु अपने पीछे पत्नी, 13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी को छोड़ गए हैं. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News: विधि विभाग की आपत्ति के बावजूद मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए बनी नियोजन नीति

Related Articles

Back to top button