
Patna : सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें वह पालकी में बैठ कर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं. ओसामा के माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के बाद तस्वीर वायरल होते ही सीवान में सियासी चर्चा शुरू हो गयी है. मां वैष्णो देवी के प्रति आस्था दिखाती तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि ओसामा शहाब अब पूरी तरह से अपने पिता की राह पर चल रहे हैं. वह माता वैष्णो देवी का दर्शन कर एक संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :पलाश ब्रांड से रेशम की राखियां तैयार कर रहीं ये दीदियां, खूब हो रही बिक्री
वायरल तस्वीर के संबंध में बताया जा रहा है कि ओसामा अपने दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गये हैं. यह वहीं की तस्वीर है. जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने सोमवार को अपने दोस्त राहुल कुमार उर्फ बूटी, राजद नेत्री लीलावती गिरी के पुत्र उज्ज्वल गिरी, सत्यम सिंह, सोनू सिंह, छोटू गिरी, मार्कण्डेय के साथ वैष्णो देवी का दर्शन किया. इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट आये.
जानकारी के अनुसार, सीवान के सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब दो दिन पहले शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे. इस दौरान मंदिर तक पहुंचने के लिए ओसामा शहाब ने पालकी का सहारा लिया. पालकी की सवारी के दौरान ओसामा के दोस्त भी उनके साथ दिख रहे हैं. दोस्तों द्वारा ली गयी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है.
इसे भी पढ़ें :मार्खम कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा पर लगाए गए 75 पौधे, अमृत महोत्सव का मना जश्न




