Uncategorized

एलिट इन्स्टिच्युट ने की जी-मेन और नीट (मेडिकल) के लिये टेस्ट-सीरिज में फ्री एडमिशन की घोषणा

Ranchi : आईआईटी और मेडिकल-प्रवेश परीक्षाओं  में बेहतर रिजल्ट के लिये एलिट इन्स्टिच्युट ने छात्रों के लिये ऑल-इंडिया टेस्ट-सीरिज में फ्री एडमिशन की घोषणा की. एलिट संस्थान के निदेशक अमरदीप झा गौतम ने कहा कि एलिट इन्स्टिच्युट ने जी-मेन और नीट (मेडिकल) के लिये ऑल-इंडिया टेस्ट-सीरिज की घोषणा की है, जिसकी ऑफ़-लाईन परीक्षा 12 जनवरी से 1 अप्रैल 2018 तक चलेगी. इस परीक्षा के लिये छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसके अलावे संस्थान सभी तरह की सुविधाओं को फ्री में मुहैया करायेगा.

इसे भी पढ़ें- …तो इस वजह से युवाओं ने लगाये रघुवर दास मुर्दाबाद के नारे, दूसरे राज्य जाकर 5 हजार की नौकरी तो नहीं करेंगे ना !

पूरे सत्र पढ़ाई करने के बाद भी छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर शंका, भय या तनाव देखने को मिलता है. ऐसे में एलिट के इस टेस्ट-सीरिज से उन्हें परीक्षा की समुचित जानकारी और खुद के आंकलन में आसानी होगी और छात्र  ज्यादा तरीके से परीक्षा में खुद को जोड़ पायेंगे. निदेशक ने कहा कि छात्र-छात्राओं में ऊर्जा की प्रचुर-मात्रा होने के बावजूद सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण उनके प्रतिभा को निखरने और संवरने में दिक्कत होती है,जिसके कारण उनको सफलता मिलने में परेशानी होती है. ऐसे में एलिट की यह योजना छात्रों के लिये सहायक होगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button