Education & CareerHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : CBSE 12 वीं में DAV का बेहतर प्रदर्शन, हिमांशु गौरव बने टॉपर

Hazaribagh : DAV पब्लिक स्कूल हजारीबाग के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. साइंस में हिमांशु गौरव 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने, जबकि सिमरन साहू 97.8 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं सृष्टि प्रसाद 97.2 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रहीं.

मानविकी में फातिमा जोहरा 98 प्रतिशत अंक लाकर कला संकाय में टॉपर बनी. कला संकाय में नेहा नाज एवं गीतांजलि 97 प्रतिशत लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान और संजना कुमारी एवं निशांत कुमार सिंह 92.8 प्रतिशत लाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

इसे भी पढ़ें :बारिश में डूब गयी ‘आधी रांची’, बाढ़ जैसे हालात

कॉमर्स संकाय में श्रेया प्रसून 96 प्रतिशत लाकर टॉपर बनी. आर्या कुमारी 95.2 प्रतिशत लाकर दूसरे स्थान, जबकि तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान सिंह को 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए.

साइंस में स्कूल टॉपर हिमांशु राज को अंग्रेजी में 98, गणित में 99, भौतिकी में 98, रसायन शास्त्र में 99, कंप्यूटर साइंस में 97 एवं पेंटिंग में 98 अंक प्राप्त हुए.

इसे भी पढ़ें :इंटर के सभी स्ट्रीम में छात्राएं शीर्ष पर, कॉमर्स में 92.95 प्रतिशत हुईं पास

कला संकाय में टॉपर बनी फातिमा जोहरा को अंग्रेजी में 98, इतिहास में 98, राजनीति विज्ञान में 98, अर्थशास्त्र में 94, संस्कृत में 98 तथा पेंटिंग में 98 अंक प्राप्त हुए.

स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया है. अभिभावकों का भी काफी सहयोग रहा है. स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है.

इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किये 12वीं के तीनों संकायों के रिजल्ट, 90.71 स्टूडेंट्स पास

Related Articles

Back to top button