JharkhandKoderma

कोडरमा : मल्टी परपस स्टेडियम का होगा निर्माण, उपायुक्त ने लिया स्थल का जायजा

Koderma : जिले में खेल को बढ़ावा देने एवं संबंधित खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से खेल के क्षेत्र में कई काम किये जा रहे हैं. खेल से संबंधित जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे (फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं खो-खो हेतु डे बोर्डिंग के लिए प्रशिक्षण केंद्र के अधिष्ठापन व अन्य खेलों से संबंधित प्रस्ताव भेजने) का निर्देश जिले के खेल पदाधिकारी को दिया गया है.

इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन के द्वारा जिले में मल्टी परपस स्टेडियम बनाने के उद्देश्य से झुमरीतिलैया के गुमो व चंदवारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया. इस क्रम में उन्होंने स्टेडियम बनाने को लेकर स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी कोडरमा को कई दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर निदेशक डीआरडीए नेल्सम एयोन बागे, अंचल अधिकारी अनिल कुमार, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :  RJD विधायक का दावा, 15 अगस्त से पहले गिर जाएगी नीतीश सरकार, तेजस्वी फहराएंगे गांधी मैदान में तिरंगा

Related Articles

Back to top button