ऑकलैंड : अटैकिंग मिडफील्डर एसके उथप्पा के दो गोलों की मदद से भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड-ए टीम को 2-1 से हरा दिया। कर्नाटक के उथप्पा ने भारत के लिए पांचवें और 34वें मिनट में गोल किए। दोनों फील्ड गोल हैं।
अब भारत को मंगलवार को सीनियर कीवी टीम से भिड़ना है। भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड-ए टीम को पहले मैच में 3-1 से हराया था।
कीवी टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में स्टीफन जेनेस ने किया। यह एक शानदार फील्ड गोल था।




