
Ranchi: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भारत सरकार के तत्वाधान में 29 अप्रैल से 3 मई तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन होना है. जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में होने वाले इस आयोजन में कर्नाटक सरकार भी सपोर्ट देगी. इस गेम्स के लिए देवघर (झारखंड) के आलोक कुमार का चयन टेक्निकल ऑफिसियल के रूप में किया गया है. देवघर कबड्डी संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार देव के मुताबिक यह देवघर के लिए गौरव की बात है. अखिल भारतीय कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आलोक कुमार को निर्देशित किया गया है कि वे 28 अप्रैल की दोपहर तक टेक्निकल ऑफिसर्स के रूप में बेंगलुरु में योगदान दें.
आलोक कुमार के टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में चयन होने पर देवघर के खेल प्रेमियों की ओर से शुभकामनाएं दी गयी हैं. देवघर के अलावा राज्यभर से भी इन्हें बधाई दी जा रही है. शुभकामनाएं प्रेषित करने वालो में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार सिंह, अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा शामिल हैं. देवघर की ओर से जिला खेल प्राधिकरण, देवघर के महासचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय, सचिव आशीष झा, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह जवाहर समेत अन्य लोगों ने भी बधाइयां दी हैं.




