JharkhandRanchi

RU : सिंडिकेट की बैठक में 31 एजेंडा पर हुआ विचार, परीक्षा नियंत्रक के लिए खरीदी जायेगी कार

Ranchi : रांची विवि के सिंडिकेट की आज प्रभारी कुलपति डॉ कामिनी कुमार कि अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक शिक्षकों के प्रोन्नति को स्वीकृति देने के साथ-साथ 31 विभिन्न एजेंडा पर चर्चा किया गया. उन्हें स्वीकृति प्रदान की गयी. इस बैठक में कुलसचिव डॉ एम सी मेहता, डॉ ज्योति कुमार, छात्र संकायाध्यक्ष डॉ आर के शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट की फटकार के बाद चला बुलडोजर, कई लोग हुए बेघर

बैठक में जेपीएससी की ओर से व्याख्याताओं की प्रोन्नति की अनुशंसा किये जाने के बाद प्रोन्नत हुए शिक्षकों को प्रोन्नति की स्वीकृति दी गयी. बैठक में परीक्षा नियंत्रक के लिए स्टाफ कार ख़रीदे जाने को स्वीकृति प्रदान की गयी. साथ ही केसीबी कॉलेज बुंडू के हिंदी के व्याख्याता डॉ दुखहरण साहू को उपप्राचार्य पद पर प्रोन्नति को स्वीकृति दी गयी.

प्रोन्नति की स्वीकृति प्रदान विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों को दिया गया. इसमें योगदा सत्संग महाविद्यालय के पांच शिक्षकों को एक साथ प्रोन्नति मिली है. वही कई विभाग के 15 से अधिक शिक्षकों के प्रोन्नति को भी स्वीकृत दी गयी.

इसे भी पढ़ें :IT डिपार्टमेंट ने ठेले पर चाट और समोसे बेचने वाले 256 करोड़पति खोज निकाले

Related Articles

Back to top button