JharkhandLead NewsPalamu

Palamu : रामगढ़ में उपप्रमुख के घर से एक दर्जन प्रतिबंधित खैर का बोटा जब्त, होगी कार्रवाई

Palamu: रामगढ़ थाना क्षेत्र पीडहे गांव में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कीमती और प्रतिबंधित पेड़ खैर का एक दर्जन कटा हुआ बोटा जब्त किया है. सोमवार को चैनपुर वन प्रमंडल क्षेत्र के प्रभारी वन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान रामगढ़ प्रखंड के उप प्रमुख महावीर प्रसाद के घर से खैर के बोटे की बरामदगी हुई है.

 

इस संबंध में वनरक्षी संदीप डोडराय ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि खैर पेड़ की लकड़ी रामगढ़ के पीड़हे निवासी महावीर प्रसाद के घर है. जिसके बाद कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update Jharkhand: 46 संक्रमित मिले, सबसे अधिक 8 रांची में

इस दौरान घर में रखे कीमती लकड़ी के बारे में पूछने पर उप प्रमुख ने बताया कि उनकी रैयती जमीन से लकड़ी काटी गई है. जबकि वन विभाग के पदाधिकारियों के समक्ष वे अपनी अमानत को सही साबित नहीं कर सके और न ही अपनी जमीन से लकड़ी काटने का प्रमाण दे  सके. विभाग की पड़ताल के बाद घर मे रखें एक दर्जन बोटा को जब्त कर चैनपुर वन विभाग के कार्यालय लाया गया है.

इसे भी पढ़ेंःमोदी मंत्रिमंडल का कल हो सकता है विस्तार, पीएम व शाह की बैठक आज, जानें-कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

इस संबंध में डीएफओ अमरनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि वन अधिनियम के तहत जंगल से किसी भी लकड़ी को काटना कानूनन अपराध है, जिसमें खैर का पेड़ पूरी तरह से प्रतिबंधित है. यह काफी कीमती पेड़ भी है. उन्होंने बताया कि आरोपी पर वन सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button