
Deoghar : देवघर नगर निगम (डीएमसी) के राजस्व वसूली में तेजी लाने व शहरवासियों को जागरूक करने के लिए नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के आदेश जारी किया था. जिसके बाद डीएमसी के राजस्व वसूली में तेजी आयी है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी शहरवासियों ने डीएमसी को लगभग 11 लाख रुपया टैक्स के रूप में भुगतान किया.
इसे भी पढ़ें :पलामू: पुलिस जवान के सूने घर में चोरी, लाखों की संपत्ति गायब
साथ ही टैक्स जमा करने को लेकर शहरवासियों उत्साह देखा गया. शहर के अंबे गार्डन सोसाइटी में कैंप लगा कर सिटीजन को निगम आपके द्वार कार्यशाला के माध्यम से होल्डिंग टैक्स काफी संख्या में जमा कराया गया. नगर आयुक्त ने डीएमसी लोगों से अपील की है कि आखिरी बचे हुए 3 दिनों में विशेष छूट का फायदा उठाकर अपना टैक्स जमा कर लें. अन्यथा राज्य सरकार के नियमानुसार 30 जून के बाद होल्डिंग टैक्स धारकों को 12 प्रतिशत पेनल्टी की राशि के साथ टैक्स देना होगा.
जिन लोगों ने अपना बकाया टैक्स जमा नहीं किया, उनके घर मोहहले में बैंड बाजा के साथ टैक्स वसूली के लिए एजेंसी के साथ डीएमसी कर्मी द्वारा विशेष मुहिम भी चलाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :बिहार बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता शामिल




