
New Delhi : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मेनका गांधी (Menka Gandhi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पशु चिकित्सक से अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का उनका ऑडियो सोशल मीडिया (Audio Clip viral in Social Media) में खूब ट्रेंड हो रहा है. इस क्लिप में तथाकथित मेनका गांधी फोन पर एक पशु चिकित्सक को गाली दे रही हैं, और उनकी डिग्री निरस्त करने की धमकी दे रही हैं. हालांकि, न्यूजविंग इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.
इसे भी पढ़ें :छपरा डीटीओ के आवास पर छापेमारी,48 लाख कैश व चांदी के बिस्कुट मिले
मेनका गांधी से माफी मांगने की मांग
बता दें, इस ऑडियो के वायरल होने के बाद वेटरनरी डॉक्टर्स काफी गुस्से में हैं. पशु चिकित्सक मेनका गांधी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. ट्विटर पर bycottmenkagandhi menka Gandhi mafimange (मेनकागांधीमाफीमांगे) के नाम से हैशटैग चलाये जा रहे हैं. जाहिर है मेनका गांधी की इस तथाकथित ऑडियो मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. इस मामले को लेकर पशु चिकित्सक आंदोलन के मूड में हैं.
इसे भी पढ़ें :कश्मीर को लेकर दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, जानें- क्यों अहम है ये बैठक
पीएम मोदी को खत लिखकर कार्रवाई की मांग
वहीं, इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है. जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, एसोसिएशन का यह भी कहना है कि मेनका गांधी अक्सर फोन पर पशु चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करती हैं. उन्हें डराती हैं. ऐसे में एसोसिएशन ने पीएम मोदी को खत लिखकर उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें :12वीं के रिजल्ट पर अब सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया ये अहम निर्देश
कुत्ते के इलाज से जुड़ा है मामला
विवाद और गाली गलौज का सारा मामला एक कुत्ते के इलाज से जुड़ा है. ऑडियो क्लिप में जो आवाज आ रही है उसके अनुसार, बीजेपी नेता मेनका गांधी कुत्ते का सही से इलाज न होने पर काफी नाराज हैं. इसी को लेकर उन्होंने एक डॉक्टर से गाली गलौज की और और उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दे रही हैं. उन्होंने इस बीच डॉक्टर की एक सफाई भी नहीं सुनी. उल्टे उन्हें अपने खर्चे पर कुत्ते की इलाज करने की बात कह डाली. फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने अपने ट्वीटर हैंडल से ये आडियो क्लिप शेयर की है.
इसे भी पढ़ें :कोविड के डेल्टा प्लस वेरिएंट से निपटने को झारखंड तैयार, सेहत विभाग ने बढ़ाये कदम
It’s high time that this arrogant & abusive politician #MenakaGandhi should b sacked from d party & all powers should be taken away from her .
She needs immediate medical help .
I know many innocent dog lovers being humiliated by her. #Boycottmenakagandhi #मेनकागांधीमणिमंगलम https://t.co/CuWtDk6Vii pic.twitter.com/GfWk5CS5nl— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 23, 2021




