
Ranchi: कोरोना पीरियड में भी मनमाना फीस वसूल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर झारखंड अभिभावक संघ (जेपीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीसी छवि रंजन के संग बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि उन्होंने मनमाना वसूली करने वाले स्कूलों की सूची भी उपायुक्त को सौंपी है जिसपर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
राय ने मुताबिक, बैठक में डीसी ने कहा कि नियम विरुद्ध मनमाने तरीके से शुल्क वसूलने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी. इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूल शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें– रिम्स: तीसरे दिन भी आउटसोर्सिंग कर्मियों की वार्ता रही बेनतीजा
डीसी रंजन ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि कोई भी स्कूल अपनी मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकता है. उन्होंने राजधानी रांची के सभी संबद्धता प्राप्त स्कूलों की जांच को लेकर एक कमेटी भी बनाने की बात कही.
गौरतलब है कि झारखंड अभिभावक संघ ने विगत दिनों रांची के उपायुक्त छवि रंजन से मिलकर निजी स्कूलों की मनमानी के संदर्भ में जानकारी देते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने और अभिभावकों को राहत देने का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ें– अगर आप कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हैं परेशान, तो यह खबर आपकी समस्या को कर सकती है दूर
राय ने उपायुक्त को यह भी जानकारी दी थी कि निजी स्कूल प्रबंधन झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना का भी अनुपालन नहीं करते हैं.
प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल थे. जिसमें मुख्य रुप से विकास कुमार सिन्हा, अजीत कुमार मिश्रा, नरेश महतो, धर्मनाथ कुमार, पंकज कुमार पांडे, सतपाल कौर, सरबजीत सिंह, अरुण गोयल, राजेश कुमार, योगेंद्र पासवान, गुंजन झा, अंजना गुप्ता, अमित कुमार, कुमुद झा, अंजना कुमारी, श्रद्धा देवी, रीता देवी सहित दर्जनों अभिभावक शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें– क्या बिहार में चिराग की लौ से बढ़ेगी तेजस्वी के लालटेन की रोशनी




