नई दिल्ली : बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान भी अब नेट न्यूट्रैलिटी अभियान से जुड़ गये हैं। उन्होंने टि्वटर अकाउंट में हैशटैग सेव इंटरनेट लिखते हुए एआईबी का नेट न्यूट्रैलिटी वीडियो शेयर किया है। देशभर में मुफ्त और स्वतंत्र इंटरनेट के लिए नेट न्यूट्रैलिटी अभियान चल रहा है।
शाहरूख ही नहीं उनकी बेटी सुहाना खान ने भी टि्वटर अकाउंट में अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए सेव इंटरनेट कैंपेन को अपना समर्थन दिया है। उसने लिखा है सेल्फी टाइम!! दिस वीकेंड आई अपलोड लाट्स आॅफ पिक्चर एंड नाउ।
दरअसल नेट न्यूट्रैलिटी अभियान में मांग की गयी है कि इंटरनेट पर सभी कंटेंट समान हैं और सभी साइटों पर यूजर को एकसमान विजिट का अधिकार है। यानी उसे किसी खास वेब एड्रेस पर जाने के लिए अगल से पैसे नहीं देने पड़े, चाहे उसने किसी भी कंपनी का इंटरनेट प्लान लिया हो। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि हनी सिंह का कोई गाना हो या किसी घटना की ब्रेकिंग न्यूज। इंटरनेट पर हर तरह के कंटेंट को देखने, पढ़ने, सुनने से यूजर को रोका नहीं जा सकता। उसे अलग से प्लान लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
न्यूट्रैलिटी को समझने के लिए जारी एआईबी वीडियो में बताया गया है कि न्यूट्रैलिटी का मतलब अगर आपके पास कोई इंटरनेट प्लान है तो आप किसी भी वेबसाइट के कंटेंट को बिना किसी भेदभाव के देख सकते हैं। अगर आपने किसी भी आॅपरेटर का प्लान लिया हो तो भी आपको किसी साइट पर जाने से रोका नहीं जा सकता। साथ ही आपके प्लान स्पीड में कोई भेदभाव नहीं बरता जायेगा।
जानें क्या है नेट न्यूट्रैलिटी : वीडियो के लिए यहां क्लिक करें …




