Education & CareerHazaribaghJharkhand

अब VBU में ऑनलाइन मिलेगी डिग्री समेत अन्य दस्तावेज, ऐसा करने वाला बनेगा झारखंड का पहला विश्वविद्यालय

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने विद्यार्थियों को नायाब तोहफा देने की पहल की है. अगर ऐसा होता है तो विनोबा भावे ऐसा करने वाला झारखंड का पहला विश्वविद्यालय होगा.

कुलपति डॉ0 मुकुल नारायण देव की इस पहल से विद्यार्थी अपनी डिग्री, प्रोविजनल प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट अंक पत्र एवं माइग्रेशन अब ऑनलाइन विधि से निकाल सकेंगे.

सभी दस्तावेज जिसकी आवश्यकता विद्यार्थी को होगी उन्हें विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. पंजीकरण होने के बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आएगा तथा ओटीपी प्राप्त होते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर 12 पर फंसा सरकार का कांटा

पोर्टल पर अलग-अलग पैनल उपलब्ध रहेंगे और अपनी जरूरत के अनुसार पैनल पर क्लिक कर डिग्री अथवा अन्य कागजात निकाल सकेंगे. पंजीकरण के बाद लॉगिन करना होगा.

जिस दस्तावेज के लिए आवेदन करेंगे वह पोर्टल खुल जाएगा. पोर्टल पर मांगी गई सभी जानकारियां अपलोड करनी होगी. जिसके बाद शुल्क जमा कर आवेदन फार्म की कॉपी ली जा सकेगी.

इसे भी पढ़ें :बिहार में शिक्षकों पर सरकार करनेवाली है बड़ी कार्रवाई, 93 हजार शिक्षकों की नौकरी खतरे में!

इनके द्वारा वांछित दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी यथाशीघ्र आवेदक को भेज दी जाएगी. जबकि मूल प्रति स्पीड पोस्ट से भेजी जाएगी. इसकी टेकिंग आईडी से आवेदक प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे.

इस प्रावधान को लागू करने वाला झारखंड का पहला विश्वविद्यालय विनोबा भावे विश्वविद्यालय होगा. जहां एक साथ चार-चार दस्तावेज ऑनलाइन के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : रेलवे ने 40,721 पोस्ट के लिए निकाली वैकेंसी

Related Articles

Back to top button