
Dhanbad : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी कुमारधुबी जाने के दौरान धनबाद के सर्किट हाउस में रुके. जहां यूनियन के नेता और कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान के एन त्रिपाठी ने मीडिया से भी मुखातिब हुए.
इसे भी पढ़ें – पेट्रोल- डीजल और सरसों तेल की माला पहन कर कांग्रेस प्रवक्ता ने किया महंगाई का विरोध
उन्होंने कहा कि जेबीसीसीआई का गठन हुआ है. कोयला खदान में पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर को मिलाकर कई लाख मजदूरों के भाग्य का फैसला कोल इंडिया से मिलकर कर सकते हैं.
इसके लिए हमने एक पहल शुरू की गयी है. जी संजीवा रेड्डी के पास तीन ऑर्गेनाइजेशन मिलकर हस्ताक्षर कर 12 नाम भेजे हैं. ताकि इंटक के जो भी अलग-अलग संगठन काम कर रहे हैं, वो आपस में विवाद को भुलकर एक मजबूत संगठन बनाए. जो कोल इंडिया का प्रतिनिधित्व कर सके.
इसे भी पढ़ें – 11 से 13 जून तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर
उन्होंने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि इंटक या कांग्रेस इसी तरह बट कर रहे और मजदूर यूनियन या सरकार में हस्तक्षेप ना करें.
2007 में जी संजीवा रेड्डी ने एक इंटक नाम से यूनियन रजिस्टर्ड करवाया था. लेकिन भारत सरकार 240 के कानून का हवाला देकर 2007 में बने कानून को नकार रही है.
बता दें कि कोयला सेक्टर ने इंटक का कई गुट हैं. जो अपने आपको असली इंटक मानता हैं. जिसमें जी. संजीवा रेड्डी गुट. ददई दुबे गुट, राजेंद्र सिंह गुट जो की अब नहीं रहे और केएन त्रिपाठी का गुट शामील है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में अनलॉक-2 का एलान, अब चार बजे तक खुलेंगी दुकानें, शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक कंप्लीट लॉकडाउन




