
Giridih : बिहार लोकसेवा आयोग के 64वें ज्वाइंट परीक्षा में गिरिडीह के धनवार प्रखंड के कपड़ा कारोबारी दिगंबर मोदी के छोटे बेटे शशांक बरनवाल ने 5वां रैंक हासिल किया है. रविवार की देर शाम आए रिजल्ट में शशांक का नाम 5वें स्थान पर था. रिजल्ट के बाद माता-पिता समेत पूरे परिवार को अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है. वहीं शशांक के बड़े भाई प्रिंस को भी भाई की सफलता पर गर्व है.
धनवार बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले दिगंबर मोदी को भी अहसास ही नहीं था कि उनका छोटा बेटा बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पांचवा स्थान हासिल कर पायेगा.
दिगंबर मोदी के बड़े बेटे प्रिंस कुमार पहले से ही जल सेना में पोस्टेड हैं. इधर बीपीएससी की परीक्षा का परिणाम जारी होने और परिणाम में शशांक बरनवाल के नाम के होने की सूचना के धनवार के लोगों परिवार को घर जाकर बधाई दी.
परीक्षा परिनाम आने के बाद शशांक ने बताया कि जल्द ही उन्हें जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा. क्योंकि 5वां रैंक में आने के बाद उन्हें एसडीएम स्तर के अधिकारी के रुप में योगदान देना होगा. शशांक की प्रारंभिक शिक्षा धनवार से हुई. 12वीं के बाद शशांक ने उड़ीसा के भुनेशवर सीवी रमन कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की. उसके बाद वो दिल्ली चले गये. जहां से शशांक ने यूपीएससी और बीपीएससी की. और सफलता हासिल की.




