
Ranchi: रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के टोकीसूद गांव स्थित छोटका नदी पुल निर्माण स्थल पर शनिवार देर रात तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया. पुल निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. तीन मजदूरों को पीटा और जाते वक्त 5 राउंड हवाई फायरिंग की.
पतरातू प्रखण्ड के पालु पंचायत के टोकीसूद स्टेशन से करीब 1 किलो मीटर की दूरी पर मंगल दहा नदी पर हो रहे पुल निर्माण स्थल पर टी एस पी सी नक्सली संगठन के उग्रवादियों ने तांडव मचाया. साथ ही शेड पर खड़े जे सी बी मशीन एव ट्रेक्टर को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस पुलका निर्माण स्पेशल डिवीजन विभाग के द्वारा किया जा रहा है.
बीती रात10.30 बजे के करीब टी एस पी सी उग्रवादी संगठन के आठ-दस उग्रवादियों ने आकर 6 से 7 राउंड फायरिंग की. पर्ची मजदूरों को थमाते हुए जे सी बी मशीन एव ट्रेक्टर को आग के हवाले किया. मजदूरों को पुल निर्माण के कार्य को सुबह तक बंद करने की धमकी दी. साथ ही कार्य करवा रहे ठेकेदार को मिलने को कहा.
इस घटना के बाद से मजदूर पूरी तरह दहशत में हैं. सुबह घटना की सूचना पतरातू पुलिस को दी गयी. घटना स्थल पर पतरातू एस डी पी ओ वीरेन्द्र चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर महतो , पतरातू थाना प्रभारी भरत पासवान सदलबल पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए.
घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी गयी है. उग्रवादियों ने वहां एक पर्चा भी छोड़ा. इसमें काम बंद करने और कैंप हटा लेने की चेतावनी दी गई है.
इसे भी पढ़ें – सिमडेगा : रात में वाहन से कर रहे थे वसूली, वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिस कर्मी निलंबित




