Uncategorized

रिम्स में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ने खिलाफ नारे लगाये

– के. ई. सैम –

रांची : रिम्स में सहिया सम्मेलन के दौरान मेडिकल और पारा मेडिकल के छात्रों ने अपनी-अपनी मांगों के संमर्थन में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर ज्ञापन देना चाहा। लेकिन पुलिस के बीच में हस्‍तक्षेप से विद्यार्थी क्रोधित हो गए और उन्‍होंने मुखमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्र वी वांट सेफ एंड सिक्योर रिम्स, प्लीडिंग फॉर जस्टिस आदि बैनर लेकर मुख्यमंत्री हाय, हाय के नारे भी लगा रहे थे।

पारा मेडिकल के छात्र जहां सरकारी नौकरियों में रिम्स के छात्रों को प्राथमिकता देने की बात कह रहे थे वहीँ मेडिकल के छात्र रिम्स परिसर में स्वास्थ और सुरक्षित माहौल बनाने की मांग कर रहे थे।

ज्ञात हो कि रिम्स में पिछले कई हफ्तों से छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद से वहां का वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button