Uncategorized

वेंकैया नायडू ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

News Wing
New delhi, 11 August: वेंकैया नायडू ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इससे पहले वेंकैया नायडू राजघाट गए और वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और डीडीयू पार्क में दीनदयाल उपाध्याय को भी श्रद्धा सूमन अर्पित किये.

उल्लेखनीय है कि नायडू ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को मात देते हुए अपनी जीत दर्ज करायी थी.उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपसिथत हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button