
Ranchi: कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस ने झारखंड में सेंचुरी लगा दी है. गुरुवार को राज्य में 24 घंटे के अंदर ब्लैक फंगस के 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें चतरा एक, धनबाद 4, ईस्ट सिंहभूम 2, गिरिडीह 2, हजारीबाग 1, कोडरमा 2 और रांची में 8 मरीज मिले है.
वहीं रांची से 1 सस्पेक्टेड सामने आया है. जबकि 4 मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो गई है. एक मरीज को इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है.
इसके बाद ब्लैक फंगस के झारखंड में टोटल 103 मामले हो गए है, जिसमें कंफर्म केस 61 है और सस्पेकटेड का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें :डीएसपी स्तर के पांच पदाधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी डीएसपी बने दीपक कुमार
14 मरीज हुए डिस्चार्ज
अब तक 14 लोग ब्लैक फंगस से रिकवर हो चुके हैं और उन्हें इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है, जबकि राज्य में ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून तक के लिए बंद
सस्पेक्टेड 42
- बोकारो 2
- चतरा 1
- देवघर 0
- धनबाद 0
- दुमका 0
- ईस्ट सिंहभूम 3
- गढ़वा 5
- गिरिडीह 4
- गोड्डा 2
- गुमला 2
- हजारीबाग 5
- जामताड़ा 0
- कोडरमा 2
- लातेहार 1
- पलामू 2
- रामगढ़ 3
- रांची 9
- साहेबगंज 1
कन्फर्म 61
- बोकारो 0
- चतरा 2
- देवघर 1
- धनबाद 5
- दुमका 1
- ईस्ट सिंहभूम 14
- गढ़वा 0
- गिरिडीह 2
- गोड्डा 1
- गुमला 0
- हजारीबाग 2
- जामताड़ा 1
- कोडरमा 2
- लातेहार 0
- पलामू 2
- रामगढ़ 4
- रांची 24
- साहेबगंज 0
डेथ 16
- चतरा 1
- देवघर 1
- धनबाद 2
- दुमका 1
- इस्ट सिंहभूम 4
- हजारीबाग 1
- रामगढ़ 2
- रांची 4




