Corona_UpdatesJharkhandRanchi

रांची जिला प्रशासन ने जारी किया वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर, सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मिलेगी सहायता

Ranchi : वैश्विक महामारी COVID-19 के नियंत्रण के लिए पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है. ज़िला वासियों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं एवं अन्य सुविधाएं घर तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था ज़िला प्रशासन द्वारा की गयी है.

इसी कड़ी में रांची जिला प्रशासन द्वारा एक नयी पहल की गयी है, जिसके तहत सीनियर सिटिजन यानी वृद्ध नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:2024 तक 59 लाख हाउस होल्ड तक पहुंच जायेगी नल से जल की सुविधा

वरिष्ठ नागरिक इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल

सीनियर सिटिजन के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये नंबर पर वयोवृद्ध नागरिक कॉल कर सकते हैं. ये नंबर 9693859914 और 9608916492 हैं. ये मोबाइल नंबर सुबह 09:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यरत रहेंगे.

इन हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर जरूरतमंद बुजुर्ग नागरिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठायें. वॉलेंटियर्स आपकी सहायता करेंगे.

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को घरों से आवश्यक होने पर ही निकलने की जरूरत है. बुजुर्गों को समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, जल्द से जल्द उन तक सहायता पहुंचायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें:BIT MESRA : एमटेक के 21 विषयों सहित तीन अन्य कोर्स में एडमिशन का अब भी है मौका

Related Articles

Back to top button