Corona_UpdatesJharkhandRanchi

झारखंड में कोरोना नियम तोड़ने के मामले में 22 लोगों पर एफआईआर, 11 लाख से अधिक का कटा जुर्माना

Ranchi : कोरोना के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है. कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन भी किया है. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह सड़क पर निकल रहे हैं.  झारखंड में बगैर ई-पास बाहर निकल लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और बगैर मास्क बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई हुई.

 

लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन और बगैर मास्क पहने निकलने वालों से पुलिस ने 11 लाख 59 हजार 80 रुपये की वसूली की है. वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 22 एफआईआर दर्ज कर 123 लोगों को पुलिस ने राज्यभर से गिरफ्तार किया है.

 

झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को राज्य में कुल 996 चिन्हित जगहों पर पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 1252 लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस ने बगैर मास्क 4807 लोगों को सार्वजनिक जगहों पर पकड़ा. बगैर मास्क पहने गए लोगों से 2 लाख 91 हजार 580 रुपये की वसूली हुई है. वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 9 लाख 87 हजार 500 रुपये की वसूली राज्य भर से की गई है.

 

इसे भी पढ़ें : बगैर सूचना रूपा तिर्की के घर पहुंची एसआईटी, फिर आने की बात कहकर नहीं लौटी

Related Articles

Back to top button