Deoghar

देवघर : शहर में नाला सड़क निर्माण कार्य की होगी जांच

Deoghar : नगर निगम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के साथ सड़क नाला व अन्य कार्यों की जांच कराई जाएगी. इस बाबत देवघर नगर निगम(डीएमसी) के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने पत्र जारी कर अधिकारियों को जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है.

उक्त कार्यों की जांच डीएमसी के नगर प्रबंधक व नगर मिशन प्रबंधक के अलावा संबंधित क्षेत्र के कनीय अभियंता को भी 30 प्रतिशत कार्यों का जांच करने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड की 17 साल की बेटी लड़ रही जिंदगी की जंग, मिला आनंद महिंद्रा का सपोर्ट, पर चुनौती बड़ी है अब भी…

नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्र में संबंधित नगर प्रबंधक व नगर मिशन प्रबंधक को 36 वार्ड को अलग-अलग हिस्सों में बांट कर संबंधित अधिकारियों को जांच करने के लिए प्रतिनियुक्त किया है. इसी सिलसिले में प्रतिनियुक्त किए गए नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर को वार्ड नंबर 28, 29, 27, 36, 33, 30, 31, 34 व 35, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार को 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 32, उमाकांत कुमार को 7, 8, 9, 10, 11, 17, सतीश कुमार दास को 12, 14, 15, 16, 19, 25, 26 तथा नगर प्रबंधक राकेश अनुज किस्पोट्टा को वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 आवंटित किया गया है.

नगर आयुक्त ने अपने पत्र में जांच अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्य संतोषजनक है या नहीं यदि नहीं है तो कारण. कार्यस्थल से मलबा हटाया गया है या नहीं. नहीं तो हटा है तो किस कारण से नहीं हटा है.

योजना की उपयोगिता, अत्यंत उपयोगिता व अन्य तथा नाली निर्माण के क्रम में प्रयोग शटरिंग को हटाया गया है या नहीं यदि नहीं तो कारण उपरोक्त बिंदुओं पर जांच करते हुए संबंधित कनीय अभियंता से समन्वय स्थापित कर 22 मई तक जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें :जामताड़ा में मिला ब्लैक फंगस का मरीज, रिम्स लाया गया

Related Articles

Back to top button