
Palamu : पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक को कमर में देसी कट्टा खोंस कर घूमना काफी महंगा पड़ा. गुप्त सूचना पर सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक हथियार लेकर
क्यों घूम रहा था?
नावा बाजार के थाना प्रभारी लालजी यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पड़वा मोड़ इलाके में एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है. सूचना पर छानबीन करते हुए युवक को पड़वा मोड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार युवक की पहचान मुरमा कला निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है. उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की गयी, लेकिन वह गोल-मटोल जवाब देता रहा. बावजूद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अवैध हथियार लेकर क्या कुछ करने वाला था और कहां से लाया था.
इसे भी पढें : Jharkhand News: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक साल से फरार भाजपा नेता, लड़ा था विधानसभा चुनाव
बरामद देसी कट्टा काफी कारगर है. देखने से उसकी मारक क्षमता भी बेजोड़ नजर आती है. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मुरमा कला से पड़वा मोड़ आने के क्रम में रास्ते में देसी कट्टा पड़ा हुआ था. उसे उठा कर कमर में खोंस लिया था. पड़वा मोड़ पहुंचने पर अचानक वह गिर पड़ा और उसकी कमर से देसी कट्टा निकल कर सड़क पर गिर गया. इसी बीच आसपास के कुछ लोगों ने देसी कट्टा को देख कर पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढें : जानें, रांची में आज कहां-कहां पड़ेंगे टीके, नजदीकी टीकाकरण केंद् को चुनें
थाना प्रभारी ने कहा कि युवक का बयान हास्यास्पद है. शुरुआती छानबीन के दौरान पता चला है कि युवक नया-नया रंगबाज बनने की कोशिश कर रहा था. कमर में देसी कट्टा खोंस कर घूमने का शौक उसे चढ़ा था.
गिरफ्तारी अभियान में स.अ.नि. राजेंद्र भगत व सुनील कुमार टू, हवलदार केदार यादव, आरक्षी सुरेंद्र यादव, राजू राम शामिल थे.
इसे भी पढें : धनबाद के वासेपुर में जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार




