DeogharJharkhand

देवघर :  बगैर ई-पास के वाहन सवार लोगों पर कार्रवाई, जिले में घुसने पर रोक

 

 

DEOGHAR :  कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की. समय-समय पर इसकी अवधि में विस्तार भी किया गया. एक बार फिर 16 से 27 मई तक अवधि विस्तारित की गई है.

इसे भी पढ़ेंः ई-पास में हुआ संशोधन, जानें किन लोगों को ई-पास की जरूरत नहीं पड़ेगी

इस अवधि के लिए जारी गाइडलाइन में काफी बदलाव भी किया गया है. खासकर सरकार द्वारा परिवहन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का देवघर पुलिस सख्ती से अनुपालन करा रही है. सोमवार सुबह से ही डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर के बैधनाथपुर चौंक और सत्संग चौंक पर कैंप कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः राहतः कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी  सरकार

हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच हो रही है. ई-पास प्राप्त वाहन को मंजिल की ओर जाने दिया जा रहा है जबकि बगैर पास के सड़कों पर घूमने वालों को फिलहाल रोका गया है और जांच की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में बगैर ई पास के वाहनों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद की आरुषि वंदना बनी एनएसयूआई की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक

Related Articles

Back to top button