
Hazaribag: हजारीबाग में कोरोना वैक्सीन लेने के प्रति युवाओं में उत्साह दिख रहा है, मगर शारीरिक दूरी के प्रति लापरवाह हैं. विभिन्न टीकाकरण केंद्रों को देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा है. कई केंद्रों पर भीड़ जैसी स्थिति देखने को मिली. लोग सटकर खड़े थे, आपस में बेखौफ बतियाते देखे गये.
इसे भी पढ़ेःईद पर मस्जिद कमिटी को सौंपा गया 8 जंबो सिलेंडर, जरूरतमंदों को मुफ्त मिलेगा
न्यूज विंग से बातचीत करते हुए जिला टीकाकरण व आरसीएच पदाधिकारी डॉ. श्याम किशोर ने बताया कि जिले के 10 प्रखंडों के अलावा नगर पालिका क्षेत्र में चार केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक केंद्रों पर सौ लोगों को टीका लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि टीके की कमी के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सौ-सौ लोगों को ही टीका देने का लक्ष्य तय किया गया है. वैक्सीन मिलने के बाद इसमें वृद्धि की जा सकती है.

जिले में आठ लाख 18 प्लस के युवा
हजारीबाग में जिले में 18 से 44 वर्ष वाले लोगों की संख्या 8 लाख है. फिलहाल 14 केंद्रों पर टीके लगाये जा रहे हैं, वह भी सौ-सौ की संख्या में. यह आबादी के लिहाज के काफी कम है.
सुरक्षा के लिए टीका जरूरी
डॉ. श्याम किशोर ने जिलेवासियों से अपील की है कि बिना किसी भय,शंका या भ्रम में आये टीका अवश्य लगवाएं. अभी तक यह साफ तौर पर प्रमाणित हुआ है कि टीका लगवाने वाले व्यक्तियों को यदि कोरोना का संक्रमण हुआ भी है तो वे घर पर ही आसानी से स्वस्थ हो गए हैं. इतना ही नहीं उन्हें ऑक्सीजन की भी जरूरत नहीं पड़ी है.
इसे भी पढ़ेःआजाद भारत में सबसे पहली बैन होने वाली फिल्म के डायरेक्टर थे मृणाल सेन




