
Ranchi: कोविड संक्रमण के दौर में मरीज इलाज के लिए परेशान है. कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोई मदद करने को तैयार नहीं है. ऐसी स्थिति में रांची डालसा जरूरतमंदों की मदद करने में पीछे नहीं है. रिम्स में पदस्थापित डालसा सिविल कोर्ट रांची की पारा लीगल वॉलिंटियर अनिता यादव दिन रात मरीजों की सेवा कर रही है.
इसे भी पढ़ेःनाई समाज के जरूरतमंद परिवारों के बीच एनएसयूआई ने बांटे खाद्यान्न
प्लाज्मा दिलाना हो खून दिलाना हो या फिर कोई टेस्ट कराना हो वह खुद से मरीजों की सेवा में जुटी हुई है. 1 महीने में उन्होंने 25 लोगों को प्लाज्मा उपलब्ध कराया है और 30 लोगों को ब्लड उपब्ध कराकर मरीजों की जान बचाई है.लोगों की मदद करने के अलावा वह उन्हें जागरूक करने का भी काम करती है. मालूम हो कि डालसा अगर इलाज के दौरान कुछ गलत हो जाए तो कानूनी सलाह से लेकर पुलिस थाने और अन्य जानकारी भी देने में उनका रोल अहम है.
इसे भी पढ़ेःफेसबुक पर दोस्ती कर दिल्ली की युवती को बुलाया गांव, 28 दरिंदों ने किया गैंगरेप




