Uncategorized

सहारा इंडिया का अभिकर्ता मिलन समारोह

गिरिडीह : सहारा इंडिया द्वारा चलाये जा रहे नई दिशा, नया लक्ष्य कार्यक्रम के तहत गिरिडीह के सिनियर अभिकर्ता सह जोनल एडवाजर राजेन्द्र वर्मा की ओर से बुधवार को बक्सीडीह रोड में अभिकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह शाखा के ब्रांच मैनेजर मो रियाजउद्दीन हक ने किया।

कार्यक्रम की शुरूआत श्री वर्मा को सहारा इंडिया के जोनल एडवाइजर बनाये जाने के लिए उपलक्ष्य में सिनियर अभिक्र्ताओं द्वारा गुलदस्ता देकर की गयी। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर मो रियाजउद्दीन हक ने कहा कि सहारा इंडिया परिवार ने लोगों को जो सपने दिखाये थे उसे पूरा करने का कार्य किया है। जिसके कारण आज भी सहारा के प्रति लोगों का विश्वास कायम है।

उन्होंने कहा कि राजेन्द्र वर्मा और उनके सहयोगियों ने काफी कड़ी मेहनत कर सहारा इंडिया को गिरिडीह में खड़ा करने का कार्य किया है। जिसके परिणाम स्वरूप कंपनी द्वारा आज उन्हें जोनल एडवाइजर बनाया गया है। कहा कि सहारा परिवार से जुड़े सभी अभिकर्ता मेहनत कर इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

मौके पर राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि सहारा इंडिया ने सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि लाखों लोगों को एक मुकाम पर पहुंचाने का कार्य किया है। कहा कि सेबी के द्वारा कााफी परेशान किये जाने के बाद भी एक ओर जहां सहारा परिवार अपने स्थान पर तटस्थ है। वहीं लोगों का भरोसा आज भी सहारा पर कायम है। कहा कि आज भी बड़े पैमाने पर लोग सहारा में अपने धन का विनिमय कर लाभ उठा रहे है।

मौके पर श्री वर्मा के द्वारा बेहतर कार्य करने वाले ग्रुप के अभिकर्ताओं को मोबाइल, शाॅल व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके सुशील वर्मा, शाहबाज खान, विजय गोप, डीपी लोहानी, संजय कुमार, ओमप्रकाश, किशोर ठाकुर सहित काफी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button