Uncategorized

मानवाधिकार दिवस पर शहीद संकल्प शुक्ला को दी श्रद्धांजलि

— के ई सैम —
रांची. बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर रांची के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मानवाधिकार के प्रति जागरूकता फ़ैलाने एवं शहीद संकल्प शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी मार्ग रांची में कैंडल मार्च का आयोजन किया।

आयोजन में मुख्य रूप से झारखण्ड यूथ आर्गेनाईजेशन, मानवाधिकार छात्र इकाई, बाल विकास मंच, भारत दृष्टि आदि संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर कर्नल अजय शेखावत ने कहा कि मै बहुत खुश हूं कि आप सब लोगों ने मिलकर एक फौजी का इतना सम्मान किया।

कैंडल मार्च में सगीर अहमद, मिन्हाज, मो. शमशाद, हाजी अशफाक, जाहिद, सलीम, माइकल खलखो, बबलू सव, शंकर साव, कफील, ज़फर, इरफ़ान, नौशाद, नाजनीन, रुना खान, आशुतोष द्विवेदी, विशाल पोद्दार, प्रिंस कुमार, मनोज हांसदा, दीपक, सुबास, उत्तम, अजीत, प्रियंका, फैजीन, फातमा, अल्कामा, सुमित, कुनाल, अनु कुमारी, मुकेश, आशा होरो, सहित अनेक विद्यार्थी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button